Monday, March 10, 2025
27.1 C
New Delhi

युवाओं ने पूरी ताकत झोंक दी, सभी वार्ड में पहुंचा भाजयुमो का प्रचार अभियान – 

राजनांदगांव (BTI)- निकाय चुनाव में भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्‍याशियों के पक्ष में जिला भाजयुमो की टीम ने जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजयुमो जिला पदाधिकारी, उत्‍तर-दक्षिण मंडल मैदानी स्‍तर पर प्रचार अभियान संभाले हुए हैं। महापौर प्रत्‍याशी मधुसूदन यादव और 51 वार्डों में पार्षद प्रत्‍याशियों के लिए समर्थन जुटाने रोजाना बैठकें, जनसंपर्क और रैलियों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने बताया कि, नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डों में भाजयुमो की टीम लगातार प्रचार अभियान में जुटी हुई है। घर – घर मतदाताओं तक पहुंचने के साथ ही वार्ड में युवाओं की बैठकें ली जा रही है। वरिष्‍ठ नागरिकों से लेकर युवा वर्ग तक भाजयुमो ने अपने जनसंपर्क का दायरा बनाया है। कई वार्डों में महिला वर्ग की बैठकों में भाजयुमो पदाधिकारियों ने महापौर व स्‍थानीय पार्षद प्रत्‍याशी के लिए वोट की अपील की है। युवा कार्यकर्ता लगातार पूरे शहर में प्रचार अभियान में दिन – रात मेहनत कर रहे हैं।

मोनू ने कहा कि, पार्टी के पदाधिकारी लोगों तक ये संदेश पहुंचाने में सफल हो रहे हैं कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से ट्रीपल इंजन की सरकार बनेगी जिससे विकास की रफ्तार भी तीन गुना हो जाएगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी से मतदाता प्रभावित हैं। भाजपा ने प्रदेश में विष्‍णुदेव साय की सरकार में एक साल के कम वक्‍त में जितनी तेजी से काम किया है वह ऊंची उड़ान से पहले की तेज रफ्तार सा है। उन्‍होंने कहा कि,  इस चुनावी अभियान से तैयार हुए सकारात्‍मक वातावरण से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित हो चुकी है।

Hot this week

राजनांदगांव के बाबा रामदेव मंदिर में होली पर  ‘बच्चों को डूंढने’ की अनूठी रस्म

राजनांदगांव (BTI)- स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर में हर साल...

“ED Raids Former CM Bhupesh Baghel’s Premises in Alleged Liquor Scam Investigation

Raipur (BTI)- In a major crackdown, the Enforcement Directorate...

“Ensuring Safe Train Travel for Women Passengers

An article by Munawwar Khurshid, Inspector General, RPF, SECR,...

बिलासपुर  रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

बिलासपुर (BTI)- राजस्व मे सबसे आगे रहने वाला छत्तीसगढ़ स्थित...

PRESIDENT D MURMU INAUGURATES NATIONAL CONFERENCE ON THE THEME ‘NARI SHAKTI SE VIKSIT BHARAT’

The President of India, Smt Droupadi Murmu inaugurated a...

Topics

“ED Raids Former CM Bhupesh Baghel’s Premises in Alleged Liquor Scam Investigation

Raipur (BTI)- In a major crackdown, the Enforcement Directorate...

“Ensuring Safe Train Travel for Women Passengers

An article by Munawwar Khurshid, Inspector General, RPF, SECR,...

बिलासपुर  रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

बिलासपुर (BTI)- राजस्व मे सबसे आगे रहने वाला छत्तीसगढ़ स्थित...

भाजपा के तराजु व कसौटी में सर्वाधिक मान्य रहे पारस वर्मा

पारस वर्मा को नगर निगम अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने...

Related Articles

Popular Categories