डाक्टर रमन के प्रयास से इसके लिए मिली 55 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति
डोंगरगढ़ में हर्ष ही हर्ष

राजनंदगांव (BTI)- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रयासों से एवं मां बमलेश्वरी की कृपा से अनुपूरक बजट में स्वीकृत डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ की आज तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि इस स्वीकृति मिलने से अब 8 किलोमीटर के फोरलाइन मार्ग का अब कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वृंदावन में परिक्रमा जैसा ही कुछ होगा।
लोक निर्माण विभाग को 55 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपए की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद अब निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री राम जी भारती, भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल,जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, दिनेश गांधी, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, किरण साहू, हरविंदर मगे,चिंकू जैन, सुरेंद्र सिंह बनोवाना, कुलवंत कक्कड़, , जसमीत सिंह बन्नोआना,अनिल सिन्हा,नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उमा महेश वर्मा, प्रिंस कक्कड़, जनपद अध्यक्ष लता सिंहा, जैन मेश्राम,सविता दरगढ़, सुमित मिश्रा एवं मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ रमन सिंह के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि राजनंदगांव जिले में स्थित शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी की अलग एक महिमा है और जैसे ऐसे आवागमन के साधन एवं अन्य साधन विकसित होते जा रहे हैं मां बमलेश्वरी में पहुंचने वाले दर्शनार्थीयोँ की संख्या मेंलगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
देश की कोने-कोने से लोग यहां मन्नते लेकर माता बमलेश्वरी के दरबार में पहुंचते हैं। विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां विराजित जैन मुनि विद्यासागर जी के दर्शनार्थ आए थे और उन्होने पहाडी के नीचे विराजित छोटी बम्लेश्वरी मैया के दर्शन किये थे। इस समय उनके साथ डा रमन सिंह भी थे।
अभी कुछ माह पूर्व ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी डोंगरगढ़ आ चुके हैं और उन्होंने भी माता के दर्शन किए।
डोंगरगढ़ में साल भर भक्तों की आवाजाही बने रहती है। काफी संख्या में लोग चारों ओर से यहाँ आते हैं तो इसके महत्व को देखते हुए और लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने प्रयास किया था कि डोंगरगढ़ मेँ परिक्रमा मार्ग बनाया जाए।
उत्तर प्रदेश में वृंदावन में परिक्रमा मार्ग है, वहाँ बृज की 84 कोस की यात्रा भी होती है।
“वृंदावन में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण की लीला स्थल और मंदिरों के दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही कई श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा भी लगाते हैं, जिसका ब्रज में बेहद महत्व माना जाता है।
मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने वृंदावन की पावन धरती पर अपनी लीलाएं की और उनके चरणों का राज आज भी वृंदावन में मौजूद है।वृंदावन की परिक्रमा लगाने से आप वृंदावन क्षेत्र में मौजूद हर मंदिर, वृक्ष और ब्रजवासियों को प्रणाम कर उनकी भी परिक्रमा लगाते हैं. क्योंकि कृष्ण की लीला में इन सभी का बेहद महत्व माना जाता है.”
बड़ी खुशी की बात है कि इसी तर्ज पर डॉक्टर रमन सिंह के प्रयास से छत्तीसगढ में हमारे राजनांदगाव जिले के डोंगरगढ पावन तीर्थ मेँ भी परिक्रमा मार्ग या कहो कि शक्ति मार्ग निर्माण का दरवाजा खुल चुका है। रं इस हेतु सरकार ने 55 करोड़ का बजट प्रदान किया है। बमलेश्वरी मंदिर के विकास एवं लोगों की सुविधा और भावनाओं को देखते हुए प्रसाद योजना के अंतर्गत पहले से ही वहां पर 40 करोड रुपए स्वीकृत किए गए है और उस पर कार्य भी चल रहा है। इस प्रकार डोंगरगढ शक्तिपीठ तीर्थ का काफी उन्नयन व विकास आने वाले दिनों में हमको देखने मिलेगा। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात भी होगी।