अभिषेक सिंह कर रहे है भाजपा का जोरों से प्रचार
राजनांदगांव (BTI) – राजनांदगांव में नगर निगम के लिए चुनाव का बिगुल बच चुका है और महापौर पद हेतु राजनांदगांव में महामुकाबला होने जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ने यहां पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहे निखिल द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। श्री यादव यहां से भूतपूर्व महापौर व सांसद भी रह चुके है।
यहां यह आसानी से समझा जा सकता है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का छात्र संगठन उसके लिए क्या महत्व रखता है।
भारतीय जनता पार्टी में जिस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महत्व आंका जाता है वैसे ही कांग्रेस में एनएसयूआई का आंका जाता है।
कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एनएसयूआई के निखिल द्विवेदी को चुनाव मैदान में उतारा है उससे ऐसा लगता है कि चुनाव प्रचार के दरम्यान प्रदेश भर के और देश भर से एन एस यू आई से जुडे लड़के छात्र छात्राएं नेता चुनाव प्रचार हेतु मैदान में उतरकर राजनांदगांव का माहौल गर्मा सकते है।
इसी परिपेक्ष में यह देखा गया है कि राजनांदगांव में भूतपूर्व सांसद अभिषेक सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने भी कमर कस ली है और चुनाव प्रचार मैदान में उतर गई हैं।
उल्लेखनीय की विगत 14 महीना पूर्व ही यहां पर विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भी डॉक्टर रमन सिंह जो अभी विधानसभा में उपाध्यक्ष है और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे उनके चुनाव प्रचार में भी अभिषेक सिंह का भारी योगदान रहा है।
उन्होंने तब जो उत्साह भारतीय युवा मोर्चा में भरा है वह आज भी वैसा ही जीवंत है और कायम है। अभिषेक भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव को विजयश्री दिलाने के लिए कमर कस चुके है और अपने युवा साथियों के साथ सुबह से ही चुनाव प्रचार में निकल जाते हैं।
फिलहाल कल गुरुवार 31 जनवरी शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है और उसके बाद चुनावी समर का रोज बदलता स्वरुप नजर आएगा।