महापौर प्रत्याशी स्वर्णकार का वादा,संपत्तिकर आधा
राजनांदगांव (BTI) – “आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जो शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है। महापौर पद के प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार पहले ही नामांकन भर चुके हैं, और उनके प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हो रहे हैं।
घोषणा पत्र में मुख्य रूप से संपत्ति कर में छूट, नगर निगम करों में 50% तक कमी, मॉडल वार्ड योजना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण, जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था में सुधार, स्थानीय रोजगार के अवसर, डिजिटल और स्मार्ट नगर निगम, और स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार जैसे बिंदु शामिल हैं।
कमलेश स्वर्णकार ने नगर के विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का वादा किया है। उनके अनुसार, यदि वे महापौर बनते हैं, तो शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस घोषणा पत्र के कारण AAP पारंपरिक दलों कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगाड़ सकती है।