श्रीमती कविता यादव एवं हेमा देशमुख भी हुई शामिल

राजनांदगांव (BTI)- राजनंदगांव विप्र महिला मंडल जिला इकाई ने आज फागुन उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दोनों को एक साथ मनाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाएं आज दोपहर डोंगरगांव रोड स्थित होटल रजवाडा में जुटी और एक दूसरे को बधाई देते हुए शानदार तरीके से रंग गुलाल के साथ फाग्गुन उत्सव मनाया।
महिला मंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित महापौर भूतपुर्व सांसद मधुसूदन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती कविता यादव एवं निवृतमान महापौर श्रीमती देशमुख भी विशेष रूप से शामिल हुई। सभी महिलाओं ने आज दोनों अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत् किया एवं रँग गुलाल लगाकर समारोह का शुभारंभ किया।
होली की मस्ती का कोई जवाब नहीं है। इस समारोह में शुरुवाती दौर अध्यक्ष संध्या महेश शर्मा द्वारा प्रतिवेदन पढा गया और विप्र की गतिविधियों और उसका सामाजिक सरोकार के बारे में बताया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य योजना के बारे में बताया गया।
इसके बाद अतिथिद्वय कविता यादव एवं श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने विचार व्यक्त किये। यहां तक तो सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही बात होली की आई और डीजे में सिर्फ होली की धुन बजी कि सभी महिलाओं में होली का खुमार छा गया और एकाएक जबरदस्त होली का माहौल बन गया। सभी महिला सदस्यों ने यहां जमकर होली खेली,खूब गाया और खूब नाचा भी और इस आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संध्या शर्मा, संध्या तिवारी, राधा तिवारी, साधना तिवारी,माया शर्मा,अनुराधा शर्मा, पूनम शर्मा, प्रीति शर्मा, डॉक्टर मनाली, शर्मा संगीता जोशी , पायल शर्मां वर्षा शर्मा,प्रीती शर्मा, सहित लगभग 100 महिलाए उपस्थित थी।