Monday, March 10, 2025
21.1 C
New Delhi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का किया लोकार्पण

राजनांदगांव (BTI)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताडऩा, मानसिक प्रताडऩा, घरेलु हिंसा से पीडि़त महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक एवं तीन महिला आरक्षक है। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर है। इस अवसर पर श्री भावेश बैद, श्री राजेश श्यामकर, काउंसलर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

Hot this week

“Ensuring Safe Train Travel for Women Passengers

An article by Munawwar Khurshid, Inspector General, RPF, SECR,...

बिलासपुर  रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

बिलासपुर (BTI)- राजस्व मे सबसे आगे रहने वाला छत्तीसगढ़ स्थित...

PRESIDENT D MURMU INAUGURATES NATIONAL CONFERENCE ON THE THEME ‘NARI SHAKTI SE VIKSIT BHARAT’

The President of India, Smt Droupadi Murmu inaugurated a...

भाजपा के तराजु व कसौटी में सर्वाधिक मान्य रहे पारस वर्मा

पारस वर्मा को नगर निगम अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने...

Topics

“Ensuring Safe Train Travel for Women Passengers

An article by Munawwar Khurshid, Inspector General, RPF, SECR,...

बिलासपुर  रेल मंडल में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

बिलासपुर (BTI)- राजस्व मे सबसे आगे रहने वाला छत्तीसगढ़ स्थित...

भाजपा के तराजु व कसौटी में सर्वाधिक मान्य रहे पारस वर्मा

पारस वर्मा को नगर निगम अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने...

Will History Repeat In Rajnandgaon Municiple Corporation”

Will People See Shiv Verma As Municple Chairman With...

Chintan Shivir on Olympic Preparation & Sports Governance At Hydrabad Today and Tomorrow

States, Experts, and Stakeholders to Strategize India’s Journey to...

Related Articles

Popular Categories